बोरिया में जनौस ने चलाया सदस्यता अभियान

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर
समस्तीपुर // जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनवादी नौजवान सभा अंचल कमिटी अंतर्गत बोरिया पंचायत के वार्ड 6 में शुक्रवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी के सदस्य कृष्णमूर्ति ने कहा कि आज देश में भाजपानीत नरेंद्र मोदी की सरकार धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल को दिगभ्रमित करने हेतु धर्म की आड़ में पुनः सत्ता पर काबिज होना चाहती है। आज नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार कोई उपाय नहीं कर रही है। सार्वजनिक उपकरणों को औने-पौने भाव में अपने चहेते पूंजीपतियों को दे रही है। सदस्यता अभियान में रामनाथ, दिनकर, राम ललित पासवान आदि ने सहयोग किया।