[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़देशविज्ञान

IMD Alert: मानसून विदा, ठंड की दस्तक, आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना

न्यूज डेस्क: देशभर में मानसून के खत्म होते ही ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है, जबकि दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना है।

जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।दिल्ली में वायु गुणवत्ता गिर रही, AQI 240 के पार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।

आज यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 240 पर पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। 25 अक्टूबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की ठंड का अनुभव होगा, लेकिन दिन के समय गर्मी फिर से लौट आई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी 21-25 अक्टूबर के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोग सतर्क रहें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है।

Check Also
Close