[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

लौहपुरुष के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण

पटना संवाददाता: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के पुण्य तिथि पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष बरगद तथा पीपल का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय कुमार ने किया।

अपने आसपास 10 पेड़ अवश्य लगाएं 

पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक और अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि वायु प्रदूषण से बचने हेतु संसार के मानव को अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। दिल्ली में सबसे अधिक वायु प्रदूषण है।

बिहार के पटना में भी वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। परन्तु पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में वायु प्रदूषण न्यूनतम है। यहाँ 2008 से ही लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकांश पेड़ बड़े होकर अत्यधिक प्राकृतिक ऑक्सीजन मानव को निःशुल्क प्रदान करते हैं। अतः प्रदूषण से मुक्ति हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को चलाना होगा। दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

पटेल की मिली थी सरदार की उपाधि

आगे शाण्डिल्य ने बताया कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री बल्लभ भाई पटेल का देहावसान 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। अतः 15 दिसंबर को संपूर्ण भारत में उनका पुण्य तिथि मनाया जाता है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाड में एक किसान परिवार में 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उनके पिताजी झवेर भाई पटेल तथा माताजी लाडवा देवी थीं।

वे 3 भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई के बाद अहमदाबाद में वकालत शुरू किये। महात्मा गाँधी जी प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन भाग लिए।

बारडोली सत्याग्रह के बाद उनको सरदार की उपाधि मिली। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 562 देशी रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत बनाने का शुभारंभ किये।

भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः ऐसे महापुरुष के पुण्य स्मरण में देव वृक्ष का पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।     

इस अवसर पर पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में हिमालय कुमार, राम बिलास शाण्डिल्य, नीरज नयन, सुधांशु कुमार, सक्षम के चन्द्र भूषण जी, श्याम राय, राजा राम साह,दिनेश कुमार गुप्ता, दीपक सुन्दर, योगेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार ओझा, राजेश गर्ग, राहुल, अंकित, रणजीत, अंश राज, सागर, अर्नव यादव, रणवीर राज,आशीष कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि ने भाग लिए।

Check Also
Close